आरुषि केस की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

गौरतलब है कि आरूषि के पिता राजेश तलवार और मां नूपुर तलवार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जसमें आरूषि हत्याकांड मामले की सुनवाई गाजियाबाद से नई दिल्ली स्थानांतरित करने का निवेदन था। इसपर कोर्ट ने सीबीआई को जवाब दायर करने के लिए कहा गया है। इस मामले की सुनवाई गाजियाबाद में सीबीआई की एक विशेष अदालत में चल रही है।
न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने सीबीआई को जवाब सौपने के लिए इसलिए कहा क्योकि तलवार की याचिका में कहा गया था कि इस मामले से जुड़े अधिकत्तर लोग दिल्ली में ही रहते है और उनको गाजियाबाद जाने में खतरा भी महसूस होता है।












Click it and Unblock the Notifications