दूसरों को सुरक्षा पूर्ण वोट दिलाने वाले खुद ना दे सके वोट
निर्वाचन आयोग ने फार्म 12 ए के माध्यम से मतदान कर्मियों को वोट दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई तो उनमें भी वोट देने की रुचि पैदा हुई। डाक मतपत्र के लिए विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए फार्म पर उन्होंने आवेदन भी किया। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक उनका आवेदन पत्र उनसे संबंधित जिलों में भेज भी दिया गया लेकिन वहां से मत पत्र आ ही नहीं सका और मतदान की तिथि भी इन सभी जिलों में समाप्त हो गई। डाक मत पत्र की सबसे अधिक मांग गाजीपुर जिले से हुई थी।
यहां के निवासी 200 से अधिक पुलिस कर्मियों ने डाक मत पत्र मांगा था। इसके अलावा बलिया जिले के लिए भी 80 पुलिस कर्मियों ने आवेदन किया था। इस संबंध में पूछे जाने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने कहा कि यह सही है कि पुलिस कर्मियों ने रुचि लेकर आवेदन किया था लेकिन उनके आवेदन पत्र देर से मिले थे। आवेदन पत्रों को उनके जिलों को भेज भी दिया गया लेकिन समय से मत पत्र नहीं मिल सके। और अब तो वहां मतदान समाप्त भी हो चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications