आज शाम थम जायेगा 7वें चरण का चुनावी शोर, वोटिंग 3 को
कभी रालोद का गढ़ कहे जाने वाले इस क्षेत्र में साल 2007 में मायावती यानी बसपा का कब्जा हो गया, जिसे छीनने की पूरी कोशिश इस बार रालोद ने की है। इस चरण के कुल 57 सीटों में से बसपा को 27, सपा को 17, भाजपा को 09, राष्ट्रीय परिवर्तन दल को दो तथा कांग्रेस और अन्य को एक-एक सीट मिली थी।
आपको बता दें कि इस चरण में कुल 962 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें सौ महिला प्रत्याशी भी हैं। अंतिम चरण में प्रदेश के बिजनौर, मुरादाबाद, भीमनगर, रामपुर, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर तथा लखीमपुर खीरी जिलों में मतदान होंगे।
जिले की विधान सभा सीटों पर मतदान होगा. इस चरण में कुल एक करोड 80 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। अंतिम चरण में केन्द्रीय मंत्री जतिन प्रसाद के लखीमपुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी की आंवला, उनके सांसद पुत्र वरूण गांधी की पीलीभीत और पूर्व क्रिकेट स्टार अजहरद्दीन के मुरादाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों भी मतदान होगा।













Click it and Unblock the Notifications