फिंगर प्रिंट स्कैनर से युक्त हरियाणा पुलिस वैन

Police
पानीपत । पुलिस के आधुनिकरण एवं तकनीकी क्षमता बढ़ाने के कार्यक्रम के अन्तर्गत 1 मार्च को जिला पुलिस पानीपत में मोबाईल लाईव स्कैनर सहित पीसीआर वैन की शुरूआत की जा रही है । राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो के निर्देशक लायक राम डबास ने बताया की राज्य में अपराध रोकने व अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की यह सशक्त पहल है और सम्भवतया सारे ही देश में पहली बार फिंगर प्रिंट से व्यक्ति की पहचान वाले स्कैनर से युक्त पुलिस वैन की तैनाती पानीपत शहर में होने जा रही है ।

अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशल लायक राम डबास ने बताया की हरियाणा पुलिस उंगली चिन्ह (फिंगर प्रिंट) पर आधारित स्वचालित फिंगर प्रिंट पहचान प्रणाली की स्थापना राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो के मुख्यालय मधुबन में स्थापित कर रही है जिसकी शाखाएं हर जिला मुख्यालय पर भी खोली जा रही हैं जिनके माध्यम से गिरफतार व्यक्तियों व सजा पाए अपराधियों का उंगली चिन्ह पर आधारित अपराधिक पृष्ठभूमि का विवरण उपलब्ध होगा जिसका प्रयोग व्यक्ति व अपराधी की पहचान, चरित्र सत्यापन व विभिन्न प्रकार के लाईसेंस देने के लिए आवश्यक सत्या व शातिर अपराधियों को दुबारा अपराध करने पर बढ़ी हुई सजा दिलवाने में किया जायेगा ।

जिला पानीपत में अपराधियों की गतिविधियों व कार्यकलापो पर नियत्रण हेतू फिंगर प्रिंट स्कैनर से युक्त पुलिस गश्त वाहन जिसको च्च्पहचान कौन पुलिस वैन का नाम दिया गया है, 9 मार्च से शुरू की जा रही है । इस वैन में एक ऐसा यंत्र होगा जिसमें पानीपत व इसके आसपास के जिलों में अपराध में सक्रिय तकरीबन 5000 अपराधियों के फिंगर प्रिंट एवं अपराधिक रिकार्ड मौजूद रहेगा ।

यह पुलिस वैन दिन रात पानीपत शहर में गश्त रखेगी और विशेषतया बस अडडा व रेलवे स्टेशन से आने वाले रास्तों पर नजर रखेगी । जैसे ही कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देगा उसे वैन पर नियुक्ति पुलिस कर्मी उसे एक उंगली या अंगूठा लाईव स्कैनर पर रखने का निर्देश देगें । चंद ही सैकिडों में उंगली या अंगूठा लगाने पर ऐसा व्यक्ति यदि सक्रिय अपराधी है, तो मशीन के पर्दे पर उस व्यक्ति का पूरा अपराधिक रिकार्ड आ जायेगा तथा पुलिस कर्मी कानून व नियमानुसार ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों पर अपराध रोकथाम कार्यवाही कर सकेगें । उन्होंने आगे बताया की वैज्ञानिक तकनीक पर आधारित यह व्यवस्था लागू होने पर अपराधियों की गतिविधियों पर नियंत्रण होगा । कोई भी अपराधी बाहर निकल कर अपराध करने से डरेगा तथा आम व्यक्ति अपने आपको ज्यादा सुरक्षित महसूस करेगे तथा अपराधिक तत्व हताश, निराश व भयभीत होगें । शीघ्र ही ऐसी मशीन युक्त पुलिस वैन हरियाणा के अन्य सभी शहरों में भी शुरू की जायेगीं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+