पाक में उपद्रवियों ने किया गुरुद्वारे पर कब्जा

यह घटना सोमवार को सहिवाल जिले के सोरीइ गली इलाके में घटी। यहां 18वीं सदी में बना एक गुरुद्वारा है। पूर्व काउंसलर रुमाना सफदर गुजारी के नेतृत्व में गुरुद्वारे में घुसने वालों ने दावा किया कि वे पीएमएल-एन के कार्यकर्ता हैं।
स्थानीय पुलिस अधिकारी आबिद भुल्ला ने बताया कि गुरुद्वारा में लोग ताला तोड़कर घुसे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक स्थानीय पत्राकार का कहना है कि लोगों को बाहर निकालने में पुलिस को पांच घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications