दिल्ली में कार दुर्घटना, अभिनेता फरदीन की बहन की मौत

Actor Fardeen Khan
दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी में सड़क दुर्घटनाओं का दौर जारी है। रविवार देर रात दक्षिण दिल्ली के अगस्त क्रांति मार्ग पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने होंडा सिटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कारों की भिड़ंत से होंडा सिटी में सवार सोनिया सेठिया व स्विफ्ट डिजायर को चला रहे मोहन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मोहन कुमार के बेटे अजय व होंडा सिटी में बैठे दो चालक घायल हो गए। तीनों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों चालकों को छुट्टी दे दी गई, अजय की हालत गंभीर है। सोनिया सेठिया फिल्म अभिनेता फरदीन खान की बहन है। हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दक्षिण जिला डीसीपी छाया शर्मा के मुताबिक सोनिया सेठिया (47) न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के बी ब्लॉक में पति राजेंद्र सेठिया व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती थीं।

राजेंद्र का रीयल एस्टेट का काम है और वह होटल सेक्टर से भी जुड़े हैं। इनके मुंबई व गोवा सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर कई होटल हैं। मोहन कुमार (47) एम्स रोटरी कैंसर डिपार्टमेंट में सीनियर टेक्नीशियन थे। वह एम्स के आयुर्विज्ञान नगर में पत्नी, बड़े बेटे आशुतोष व छोटे बेटे अजय के साथ रहते थे। रविवार को मोहन कुमार की रिश्तेदारी में गुड़गांव में शादी थी। मोहन व अजय शादी में शरीक होने के बाद कार से लौट रहे थे। कार मोहन चला रहे थे। सीरीफोर्ट ऑडिटोरियम की तरफ से वापस लौटते हुए अगस्त क्रांति मार्ग पर रात करीब 1.15 बजे स्विफ्ट डिजायर ने उदय पार्क बस स्टाप के पास होंडा सिटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

सड़क हादसे में बहन सोनिया सेठिया की मौत की खबर सुनते ही फिल्म अभिनेता फरदीन खान कुछ ही घंटे के अंदर मुंबई से दिल्ली आ गए। हवाई अड्डा पर उतरते ही जब उन्हें पता चला कि सोनिया का शव एम्स ट्रॉमा सेंटर में रखा गया है तो सीधे वहीं पहुंच गए। दोपहर करीब 12 बजे ट्रॉमा सेंटर में फरदीन को देख मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश लेकिन उन्होंने किसी से भी बात करने से इनकार कर दिया।गमगीन मुद्रा में फरदीन चुपचाप शवगृह के बाहर बैठे रहे। वह ट्रॉमा सेंटर के अधिकारियों व कर्मचारियों से गुजारिश करते रहे कि जल्द पोस्टमार्टम करा दिया जाए। उनका कहना था कि मैं बहुत आहत हूं, मुझे यहां कोई दिक्कत नहीं है। बस सारी प्रक्रिया जल्दी करा दो। सोनिया के पति राजेंद्र सेठिया भी साथ थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+