चुनावी सरगर्मियों के बाद पेट्रोल व डीजल में लगेगी आग

सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल के दामों में 4 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की जा सकती है। हालांकि ये बढ़ी हुई कीमतें कब से लागू होंगी अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है।
इससे पहले 13 फरवरी को तेल कंपनियों की तरफ से ऐसे संकेत दिए गए थे कि जल्द ही पेट्रोल व डीजल के दाम जल्द ही बढ़ाए जा सकते हैं। मगर उत्तर प्रदेश में चल रहे 7 चरणों के चुनावों के लिए दाम बढ़ाने की घोषणा नहीं की गई थी।
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं। जिसके बावजूद देश में तेल की कीमतें नहीं बढ़ाई गई थीं। चुनावों पूरे होने तक तेल की कीमतें नहीं बढ़ाने का फैसला किया गया था।
कंपनियों का कहना है कि ज्यादा लंबे समय तक तेल की कीमतों को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। इस साल आईओसी को 8,176 करोड़ का घाटा हुआ है। जबकि पिछले साल उसे 3,540 करोड़ का मुनाफा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications