राहुल चाहें तो रात 12 बजे पीएम बन जायें: श्रीप्रकाश जायसवाल
लखनऊ। यूपी में कांग्रेस नहीं तो राष्ट्रपति शासन लागू होगा जैसा विवादित बयान देने वाले केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने फिर से जोरदार बयान दिया है जिस पर खासी बहस हो सकती है।
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का गुणगान करते हुए श्रीप्रकाश जायसवाल यह बोल गये कि राहुल के लिए पीएम की कुर्सी तक पहुंचना कोई मुश्किल काम नहीं है वो चाहें तो आज रात 12 बजे पीएम की कुर्सी पर बैठ सकते हैं, उन्हें पद की शपथ रात में ही दिलवाई जा सकती है लेकिन वो ऐसा करेंगे नहीं क्योंकि उन्हें सत्ता लोभ नहीं है वो प्रदेश और देश का विकास चाहते हैं और कुछ नहीं।
उन्होंने दावा किय कि इस बार यूपी में कांग्रेस सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेगी। सरकार बनाने के मामले में उन्होंने कहा कि हम न किसी का समर्थन लेंगे न ही देंगे। जो कुछ भी होगा कांग्रेस के द्वार ही तय होगा। भाजपा समेत सभी पार्टियां यह समझ गयीं है इसलिए वो खिसियाहट में आकर ऊंट-पटांग बयान दे रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications