पाकिस्‍तान ने गिराई लादेन की एबटाबाद हवेली

osama bin laden
इस्‍लामाबाद। पीछले साल मई में अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को उसकी एबटाबाद वाली हवेली में मार गिराया था, उस समय ओसामा के पाकिस्‍तान में मिलने पर प्रशासन शर्मसार हो गया था। अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय में उसकी काफी ज्‍यादा थू थू मची थी। पाकिस्‍तान प्रशासन ने शनिवार रात ओसामा बिन लादेन की एबटाबाद वाली हवेली को ध्‍वस्‍त कर दिया।

इस कार्रवाई से पहले उस तरफ जाने वाले सभी रास्‍ते बंद कर दिये गये। जियों न्‍यूज के अनुसार अधिकारियों ने हवेली के आस पड़ोस में रहने वालो को निर्देश्‍ा दिया कि वे अपने घरों की छतो पर न जाए। लादेन के मारे जाने के बाद से ही यह हवेली पाकिस्‍तानी प्रशासन के हवाले थी। यह हवेली एगटाबाद के बिलाल कस्‍बे में पाकिस्‍तानी सैन्‍य अकादमी से महज कुछ की दूरी पर स्‍थित है।

वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी खुफीया एजेंसी 'सीआईए' को ओसामा बिन लादेन का पता बताने वाले डॉक्टर को बैंक खाता सील कर दिया था। ओसामा का पता लगाने के लिए सीआईए ने डॉक्टर शकील अफरीदी को पोलियों अभियान चलाने का निर्देश दिया था। डॉक्‍टर और उनकी पत्‍नी का एकाउंट सीज करने के साथ साथ उनका मकान भी जब्‍त कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+