10वीं, 12वीं के छात्र हैं होटल के बाहर मारपीट करने वाले युवक

13-14 फरवरी की रात, प्रिंस कालोनी के पास: भूपेंद्र व उसके साथी कार में जा रहे थे, तभी एक गाड़ी ने उनका पीछा करना शुरू किया। भूपेंद्र ने पीछे देखा तो पता चला कि पीछा कर रहे युवा वही हैं, जिनसे 11 को विवाद हुआ था। भूपेंद्र के साथी ने गाड़ी तेज की और होटल सूर्या पहुंच गया। उसी के 30 सेकेंड के भीतर पांच युवकों की गाड़ी होटल के बाहर रुकी और भूपेंद्र और उसके साथियों को लाठी डंडों और लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। यह पूरी घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
खास बात यह है कि इस दौरान एक पुलिस की जीप भी वहां आयी, लेकिन युवकों को रोकने की पुलिस वालों की हिम्मत नहीं हुई। मीडिया में जब यह खबर आयी तो हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस ने इसे अपनी प्रतिष्ठा समझ कर कार्रवाई शुरू की और दूसरे ही दिन दो युवकों को धर दबोचा। शुक्रवार 24 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने बाकी के युवकों को भी पकड़ लिया। मामले में कुल 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
हमलावरों ने जिन दो कारों का इस्तेमाल किया था, पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में साउथ ईस्ट दिल्ली के एडिशनल कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। शनिवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी युवक 10वीं व 12वीं के छात्र हैं।












Click it and Unblock the Notifications