कांग्रेस सत्ता में आई तो बदल देंगे यूपी की तस्वीर: राज बब्बर

रामपुर। अभिनेता राजबब्बर ने भाषण में देहाती लहजे से ग्रामीणों को अपनेपन का एहसास कराया। उन्होंने कहा कि मेई इज्जत रख लइयों,जे तुम्हरे हाथ ऐ,जे त्यारो ही छोरा है, जाए जिताए दइयों। मैं अपये घर में आयों हूं। एक बार धोको हो गइयों हैं, बार-बार मत होन दइयों। सांसद राजबब्बर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व सिरसा के सांसद डॉ .अशोक तंवर एवं वरिष्ठ नेता उम्मेद सिंह निषाद स्वार में कांग्रेस प्रत्याशी काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और माटखेड़ा में चमरौवा प्रत्याशी मुतीउर्ररहमान खां बब्लू के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का लक्ष्य प्रदेश की बदहाली को दूर कर उत्तर प्रदेश की आन, बान और शान को फिर से कायम करना है। यह तभी संभव है जब लोग कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा में भेजेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो यूपी की तस्वीर बदल देंगे। मायावती सरकार पर हमला बोलते हुए राजबब्बर ने कहा कि बसपा सरकार ने प्रदेश की जनता की खून पसीने की गाढ़ी कमाई को अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं को पूरा करने में खर्च किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी जीत कर विधानसभा में पहुंचेंगे तो ही विकास कराने वाली सरकार बनेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व सिरसा के सांसद डा.अशोक तंवर ने कहा कि बसपा से जनता ऊब चुकी है। भाजपा और सपा को समझ चुकी है कि दोनों में मिलीभगत है, बसपा और सपा ने उत्तर प्रदेश को लूटा है। कांग्रेस की प्राथमिकता विकास है,वह क्षेत्र का चहुंमुखी विकास चाहती हैं। उन्होंने तरक्की के लिए काग्रेस को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार घोटालों में लिप्त है,एचआरएचएम घोटाला इस बात का ताजा उदाहरण है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पहले पांच चरणों के मतदान में अच्छा प्रदर्शन किया है और आने वाले चरणों में भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शनी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का प्रभाव उत्तर प्रदेश में साफ देखा जा सकता है। युवा,दलित,कर्मचारी वर्ग,किसान सहित प्रत्येक वर्ग के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं क्योंकि कांग्रेस उन्हें आने वाले समय में विकास की बुलंदियों को छूता उत्तर प्रदेश देना चाहती है। शर्मा ने कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल में सबसे ज्यादा उत्पीडऩ दलितों का ही हुआ है। केंद्र ने हजारों करोड़ रुपए विकास के लिए भेजे थे लेकिन प्रदेश सरकार ने उसे केवल मूर्तियों और पार्कों पर खर्च किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+