चेन्नई मुठभेड़ में पांच की मौत, उठा सवालिया निशान

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, एनएचआरसी ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक और चेन्नई के जिलाधीश को नोटिस जारी कर पुलिस मुठभेड़ में पांच संदिग्ध लुटेरों के मारे जाने की घटना की तह तक जांच करने को कहा। आयोग को यह शिकायत मीडिया रिर्पोट के द्वारा मिली है। आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि नोटिस का जवाब ( मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वतंत्र जांच रिपोर्ट) आठ हफ्ते में पेश की जाएगी।
शहर में बढ़ती लूट की घटनाओं को देखते हुए पुलिस एक गिरोह को तलाश रही थी। जिसके चलते पुलिस ने चेन्नई के वेलचेरी में एक मकान को घेर लिया, यहां कुछ संदिग्ध मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ उस उसय हुई जब आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर गोलीबारी कर पुलिस के दो निरिक्षकों को घायल कर दिया। मुठभेड में मारे गए पांचों लोगोकी पहचान मौके पर मिले मतदाता पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस से की गई।
मुठभेड़ में मारे गये लोगो में चंद्रिका राय, हरीश कुमार, विनय प्रसाद, विनोद कुमार, बिहार निवासी और पश्चिम बंगाल का अभय कुमार के रूप में की गई है। चेन्नई में दिनदहाड़े बैंक लूट की कई बड़ी वारदाते हो चुकी थी, लेकिन असली अपराधियों की पहचान करना भी जरूरी होता है।












Click it and Unblock the Notifications