इराक में बम धमाका, 55 लोग खामोश

इराक की राजधानी बगदाद समेत 15 शहरों में लगभग एक साथ हमले शुरू हुए, हिंसा की घटनाएं ज्यादातर शिया बहुल इलाकों में शुरू हुई है जहां आतंकियों ने खास तौर से पुलिस चौकियों को निशाना बनाया था। जबसे इराक से अमेरिकी सैनिकों की वापसी हुई है तब से इराक आतंकवाद की आंग में फिर जल उठा। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमली की जिम्मेदारी नहीं ली है।
गौरतलब है कि इराक के पश्चिमी शहर रमादी में एक जोरदार धमाका हुआ था। जिसमें ग्यारह लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में 20 से ज़्यादा लोग घायल भी हुए थे। ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार शायद वहाँ दूसरा धमाका भी हुआ था, यानि एक साथ दो धमाके हुए थे। इस हमले में मारे गए लोगों में छह पुलिसकर्मी भी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications