वोट न देने की व्यवस्था करे चुनाव आयोग :अन्ना

मुख्य चुनाव आयुक्त कुरैशी से अन्ना हजारे उनके साथ अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, संतोष हेगड़े और किरण बेदी ने तकरीबन एक घंटे तक इस मुद्दे पर बातचीत की। मुलाकात के बाद टीम अन्ना ने कहा कि कुरैशी ने हमारी बात ध्यान से सुनी है और अब वे उसपर विचार करके उसपर कार्रवाई शुरू करेंगे।
टीम अन्ना ने फार्म ओ भी शामिल करने की मांग की जिसमें मतदाता किसी को भी वोट नहीं देता। इसके साथ ही राइट टु रिजेक्ट के विकल्प का बटन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में शामिल किया जाना चाहिए। टीम अन्ना ने चुनाव आयोग से मांग की कि उन उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाए जिनके ऊपर आरोप तय हो गये हो।












Click it and Unblock the Notifications