गडकरी के दो टूक जवाब से येदियुरप्पा आहत

बी.एस येदियुरप्पा ने कहा कि गडकरी ने उनसे वादा किया था कि वो उन्हें सीएम बना देगें, लेकिन अब मुकर रहे हैं। गौरतलब है कि नीतीन गडकरी ने बी.एस येदियुरप्पा को कह दिया है सीएम सदानंद गौड़ा हटाये नहीं जायेंगे। जिसके बाद कर्नाटक संरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
खबर यह भी है कि बी.एस येदियुरप्पा ने कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी गयी तो वो पार्टी छोड़ देगें। बी.एस येदियुरप्पा को 60 विधायकों का समर्थन मिला हुआ है। जिससे कि अगर बी.एस येदियुरप्पा पार्टी छोड़ते हैं तो सरकार संकट में आ जायेगी।
आपको बता दें कि अवैध खनन के मामले में लिप्त पाये जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा ने बागी तेवर दिखाये हैं। उन्होंने आलाकमान को 27 फरवरी तक का समय दिया है और कहा कि उन्हें वापस सीएम बनाया जाये अन्यथा पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा। वो अपनी ओर से कड़े फैसले लेने में भी कोई परहेज नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications