गुडग़ांव की 56 अवैध कॉलोनियां होंगी वैध

नगर निगम क्षेत्र से बाहर पडऩे वाले नगर पालिका क्षेत्रों के बारे में उपायुक्त पी. सी. मीणा ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि पटौदी में एक तथा हेलीमंडी में सात कॉलोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन दोनों जगहों पर वे नियमित हो सकने वाली कॉलोनियों का स्वयं निरीक्षण कर चुके हैं। श्री मीणा ने कहा कि फरूखनगर तथा सोहना में नियमित होने के मापदंड पूरा करने वाली अवैध कॉलोनियों का भी वे स्वयं निरीक्षण करने के बाद ही प्रस्ताव व रिपोर्ट शहरी विकास विभाग को भेज देंगे।
वित्तायुक्त ने सभी उपायुक्तों से कहा कि अवैध कॉलोनियों को नियमित करवाने के प्रस्ताव भेजते समय ध्यान रखें कि कोई भी कॉलोनी सरकारी जमीन पर ना हो तथा नियमित करने की कार्रवाई से किसी कॉलोनाईजर को सीधा लाभ तो नहीं मिल रहा है।
उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित होने के मापदंड पूरा करने वाली कॉलोनियों का निरीक्षण एसडीएम स्तर के अधिकारियों से करवाएं तथा स्वयं भी करें और उसके बाद ही राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजें। उन्होंने प्रस्ताव अगले दस दिन में तैयार करके भेजने के लिए भी कहा है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा 30 जून, 2009 से पहले 50 प्रतिशत से अधिक आबाद हो चुकी अवैध कॉलोनियों को नियमित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications