हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय 1,09,227 रुपये: पहाडिय़ा

राज्यपाल, जो आज यहां हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के शुभारम्भ पर अपना अभिभाषण दे रहे थे, ने कहा कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के अनुसार वर्ष 2010-11 में औद्योगिक उत्पादन की औसत वृद्धि दर 7.9 प्रतिशत रही।
बजट सत्र 9 मार्च, 2012 तक चलेगा। समिति की सिफारिशों के अनुसार, 23 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कार्यसूची में दिए गये अन्य कार्य, 24 फरवरी को प्रात: 10 बजे प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इसके उपरांत, 25 व 26 फरवरी का अवकाश रहेगा, 27, 28 एवं 29 फरवरी को विधानसभा की कोई बैठक नहीं होगी। तद्पश्चात, अपराह्न 2 बजे प्रश्नकाल एवं राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारी रहेगी।
फिर 3 व 4 मार्च को अवकाश रहेगा, 5 मार्च को अपराह्नï 2 बजे प्रश्नकाल के बाद वर्ष 2012-13 के बजट अनुमान प्रस्तुत किये जायेंगे एवं विधानसभा समितियों की रिपोर्टें प्रस्तुत की जायेंगी, 7 मार्च को 10 बजे से प्रश्नकाल आरंभ होगा और बजट अनुमानों पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री हरमोहिन्द्र सिंह चट्ठा अनुदान मांगों पर चर्चा उत्तर देंगे। इसके अगले दिन 8 मार्च को अवकाश रहेगा तथा 9 मार्च को अपराह्नï 2 बजे प्रश्नकाल आरंभ होगा और कार्यसूची में शामिल विधानसभा के कार्य किये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications