भाजपा ने पूछा कांग्रेस से सवाल जाटों को आरक्षण देने में देरी क्यों

हिसार। जब केंद्र और राज्य दोनों में कांग्रेस की सरकार है तो जाटों को आरक्षण देने या न देने के फैसले में देरी क्यों की जा रही है। समुदाय के आरक्षण लेने के चल रहे आंदोलन से जनता की परेशानी को दोनों सरकारें और जिला प्रशासन भूलता जा रहा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कही। वे बीती शाम हिसार आए हुए थे।

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी इस बार उत्तरप्रदेश और पंजाब में निश्चित रूप से बीजेपी की सरकार बनेगी। उनके बिना सरकार बनना संभव ही नहीं होगा। उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के प्रचार कर येन,केन, प्रकरेण सीटें जीतना चाहती है। यह बात इससे ही स्पष्ट हो जाती है कि यूपी चुनाव में कांग्रेस के दो नेता और पार्टी के महासचिव स्वयं राहुल गांधी आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं, मगर पार्टी उन नेताओं पर कार्रवाई करने की बजाए चुनाव आयोग से उसकी शक्तियां लेकर उसे संवैधानिक बनाने की तैयारी कर रही है।

अन्ना के बिना काम कर रहा है अन्ना फैक्टर

उत्तरप्रदेश चुनाव में अन्ना हजारे का प्रभाव पूछने पर उन्होंने कहा कि अन्ना फैक्टर बिना अन्ना के आए भी काम कर रहा है। एक अन्ना देश के हर कोने में नहीं जा सकता, मगर उनका असर आज जनता के जहन में है और चुनाव परिणाम इसे साबित भी करेंगे। वहीं जब उनसे पंजाब में शिरोमणि अकालीदल के साथ बीजेपी के अलावा इंडियन नेशनल लोकदल का साथ होना विपरीत इसके कि हरियाणा में बीजेपी और इनेलो का गठबंधन टूटना कहां तक न्यायसंगत लगा? इस सवाल के जवाब उन्होंने कुछ इस तरह दिया ''यही बात कही कि कोई पार्टी अछूत नहीं होती, जहां जैसे समीकरण बनें, बन गए।'

आक्षरण देने की डेट करो फिक्स, छोड़ देंगे आंदोलन

हिसार। जाटों को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के लिए चल रहे आंदोलन को एक तरफ अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने प्रदेश स्तर पर फैलाने की रूपरेखा बनाई है तो समिति ने अब सरकार को उनकी मुख्य मांग आरक्षण देने की समय सीमा निर्धारित करने पर आंदोलन को खत्म करने की बात भी कही है।

अन्यथा समुदाय के लोग पिछले वर्ष मार्च में चले आंदोलन की तरह इस बार भी हर रोज आंदोलन में एक जिला जोड़ते जाएंगे। इस कड़ी में आज सोनीपत से करनाल रोड पर गांव कमासपुर के पास सड़क व रेलमार्ग के बीच खाली स्थल पर बैठ गए हैं और कल इस आंदोलन में एक और जिले को शामिल कर लिया जाएगा। यह बात समिति के जिला प्रधान राम भगत मलिक ने कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+