धंधा बन चुकी है राजनीति: अमर सिंह

मेरठ। राष्ट्रीय लोक मंच पार्टी के अध्यक्ष अमर सिंह ने बुधवार को जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुछ लोगों ने राजनीति को धंधा बना दिया है। बिनौली रोड़ स्थित जैन मिलन हॉस्पिटल प्रांगण में पार्टी प्रत्याशी अरूण सिंह अहलावत के समर्थन में हुई जनसभा में अमर सिंह ने अपने भाषण की शुरूआत चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि छह मार्च को असलियत में हार जनता की ही होगी। बिजली, रोटी, पानी, कपड़ा और मकान का सपना दिखाने वाले जनता को भूल जाएंगे।

उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर अजित पर निशाना साधा। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं 14 वर्ष तक मुलायम सिंह के हर सही-गलत कार्य में शामिल रहा। कहा कि मायावती भ्रष्टाचारी हैं और मुलायम अपराधी। उन्होंने कहा कि यदि हाथी या साइकिल में से किसी को चुनना है तो हाथी को चुनना। सपा गुंडों की पार्टी है। सभा की अध्यक्षता चौधरी तिलकराम ने व संचालन दीपक शर्मा ने किया।

वहीं जनसभा में कुछ लो्ग निराश भी नजर आये। निराशा के पीछे फिल्‍म अभिनेत्री जयाप्रदा का ना आना था। लोगों का कहना था कि वह कड़ी धूप में जयाप्रदा को देखने के लिये आये थे और वह मंच पर मौजूद नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+