पाकिस्तान में कार बम विस्फोट, 12 की मौत

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस अड्डे की गेट पर खड़ी एक कार में 40 किलोग्राम विस्फोटक था, विस्फोट के बाद जिसकी आवाज कई किमी तक सुनाई दी। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में मासूम बच्चें भी शामिल है। स्थानीय निवासी घायलों को निजी वाहनों में लेडी रीडिंग अस्पताल ले गए। जिला प्रशासन के प्रमुख सिराज अहमद खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह एक कार बम हमला था। जिसमें कुल 12 लोगो की मौत हुई है।
अस्पताल प्रशासने ने बताया कि मरने वालों की यहां 36 घायल लाए गये है, जिनमें 4 की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। घालयों में बच्चों के साथ महिलाए भी शामिल है। धमाका इतना भयावह था कि घटना स्थल पर मानव अंग बिखरे पड़े है। विस्फोट में 15 से अधिक वाहन नष्ट हो गए और आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए। प्रशासन इस घटना की जांच करना शुरू कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications