जम्‍मू कश्‍मीर में हिमस्‍खलन, 9 जवानों की मौत

avalanches
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग और डावर में भारी हिमस्‍खलन में 9 जवानों के मरने की खबर आ रही है। हिमस्खलन के कारण गुरेज सेक्टर के डावर में आर्मी का कैंप भयानक तरीके से तबाह हो गया। इस हादसे में 9 सैनिकों के मारे जाने की आशंका है। यह हादसा दो जगहो पर हुआ, यह बर्फ की चट्टान खिसकने से हुआ।

इस दुर्घटना से अभी तक 6 शव बरामद किये गये है। अत्‍यधिक हिमपात की वजह से हेलीकॉप्टर की मदद लेना संभव नहीं हो पा रहा है, लेकिन दोनो जगहो पर राहत व बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मरने वाले जवानों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। हिमस्‍खलन के कारण जवान बर्फीली तह ने नीचे दब गये है। उनमें से कुछ को जिंदा बचाया जा रहा है तथा कुछ के शव निकल रहे ह।

एक रक्षा प्रवक्‍ता ने बताया कि इस घटना से सेना की 109 वीं पैदल टुकड़ी की कार्यशाला प्रभावित हुई। उन्‍होनें बताया कि 15 जवानों को जिंदा बचा लिया गया है, जबकि कई जवानों का शव बरामद किया गया है। अधिकारियों ने घाटी के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात होने के बाद सोनमर्ग और गुरेज इलाकों में मध्यम हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+