अन्ना हजारे फिट, हुए लड़ाई के लिए तैयार

शाम को भूषण के घर से निकालने पर अन्ना ने बताया कि अब उनका स्वास्थ्य एकदम ठीक है। उन्होंने मीडिया के अन्य प्रश्नों का उत्तर देने से इंकार कर दिया। इस दौरान टीम अन्ना की बैठक लगभग ढाई घंटे तक चली। अनना या टीम अन्ना ने किसी ने भी इस बैठक के उद्देश्य का खुलाया नहीं किया, मीडिया कर्मियों का जमघट लग चुका था।
गौरतलब है कि भष्टाचारियों को बेनकाब करने और उन्हें मतदान के माध्यम से अस्वीकार कारने के लिये अभियान चला रही टीम अन्ना ने यूपी चुनाव को जनलोकपाल बिल के लिये सेमी फाइनल करार दिया है। टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी ने कहा कि लोकपाल बिल के लिये फाइनल दो साल बाद प्रस्तावित लोकसभा चुनाव होगा।
टीम अन्ना के सदस्यों ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन की सभा के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ इसी अंदाज में आवाज बुलंद की और आमजन को नसीहत दी कि वोट उसी को दें, जो सशक्त जनलोकपाल बिल की बात करे। किरण बेदी ने कहा कि प्रदेश को पिछड़पन से बचाने के लिये भ्रष्ट प्रत्याशियों को कतई वोट ना दें।












Click it and Unblock the Notifications