जाटों को आरक्षण मिलना चाहिए: चौटाला

उन्होंने कहा कि इनेलो हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और कांगेस सरकार को प्रदेश के लोगों केहितों पर कुठाराघात नहीं करने दिया जाएगा। इनेलो प्रमुख ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग हुड्डा सरकार से बेहद दुखी और परेशान है और जल्द से जल्द इस सरकार से निजात पाना चाहता है।
उन्होंने कहा कि गुरुवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में सरकार अगर लोगों के हित में कोई अच्छा विधेयक लाएगी तो उसका इनेलो स्वागत करेगी लेकिन प्रदेश के लोगों के हितों पर कुठाराघात करने वाले फैसलों व विधेयकों का डटकर विरोध किया जाएगा।
इससे पहले इनेलो प्रमुख ने सूद भवन, पंचकूला में आयोजित पार्टी के जिला व हलका प्रवक्ताओं के राज्यस्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से इनेलो की नीतियां घर-घर तक पहुंचाने और सरकार के घपलों, घोटालों, भ्रष्टाचार व बेकायदगियों का पर्दाफाश करने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया।
जाट आरक्षण -जरूरत पड़ी तो करेंगे कार्रवाई
हिसार। धरना देना लोकतंत्र में हर किसी का अधिकार है और प्रशासन इस अधिकार को किसी से नहीं छीन सकता है। मगर प्रशासन के संयम को उसकी कमजोरी समझना गलत है। अगर जरूरत हुई तो कार्रवाई करना उनकी मजबूरी बन सकती है और वे इसके लिए वे तैयार भी हैं। प्रशासन के गरम-नरम रवैये के यह शब्द हिसार जिला उपायुक्त डॉ. अमित अग्रवाल ने विशेष बातचीत में कहे।
उन्होंने कहा कि जाट समुदाय के लोग जिन-जिन मांगों को लेकर इस वक्त मैयड़ में रेलवे ट्रैक के नजदीक धरना देकर बैठा है, उनमें से जो मांगे वे पूरी कर सकते हैं, उसके लिए वे तैयार हैं। मगर जिन मांगों को प्रशासन पूरी नहीं कर सकता, उसे समुदाय और समिति के लोगों को समझना चाहिए और प्रशासन का जनता को किसी प्रकार की परेशानी न होने में सहयोग करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications