बसपा ने मूर्तियों में पैसा लगाकर जनता को लूटा: गिरीजा व्यास

उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी पार्टी सदैव आमजन को धर्म के नाम पर बांटने का कार्य करती है, जबकि कांग्रेस ही प्रदेश व देश भला कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी गजराज सिंह ही विकास का विकल्प है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने उत्तर प्रदेश के लोगों से अपील की है, कि वे चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करें। ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले 22 वर्षो में सपा-बसपा व भाजपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया है।
प्रदेश में युवा वर्ग मतदान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं जो सत्ता परिवर्तन के संकेत है। बसपा में भ्रष्टाचार और सपा शासन काल में गुंडागर्दी से आम आदमी त्रस्त है। जब-जब चुनाव आते हैं भाजपा को राम मंदिर की याद सताती है।
भाजपा लोगों की जन संभावनाओं को भटका कर महज सत्ता प्राप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी की सरकार बनाने के लिए लोग कांग्रेस को वोट दें अन्यथा उन्हें अगले पांच वर्ष भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विकास के लिए साफ छवि वाले प्रत्याशी को वोट देकर अपने जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।












Click it and Unblock the Notifications