राष्ट्रपति बनने की फिराक में कुरैशी: सुब्रह्मण्यम स्वामी

भोपाल। चिदंबरम के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक बार फिर से सोनिया गांधी और मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी पर निशाना साधा। स्वामी ने कहा कि कुरैशी साहब सोनिया गांधी तलवे चाट रहे हैं क्योंकि उन्हें देश का राष्ट्रपति जो बनना हैं इसलिए वो कांग्रेस के बार-बार कानून पर भी चुप्पी साधे हुए हैं।

वो जरूर शोर मचाने पर हल्ला करते हैं लेकिन सब दिखावे के लिए। तभी तो कांग्रेसी बार-बार अचार संहिता के कानून को तोड़ते हैं। तभी तो आयोग ने सलमान खुर्शीद, बेनी प्रसाद वर्मा और राहुल गांधी के कानून तोड़ने पर कुछ कह नहीं रहे हैं।

कुरैशी को भी पता है की जूलाई में राष्ट्रपति का चुनाव होना है, ऐसे में इस समय वो सोनिया गांधी को नाराज नहीं करना चाहते हैं इसलिए वो कांग्रेस और सोनिया गांधी को नाराज नहीं करना चाहते हैं।

स्वामी से जब पूछा गया कि क्या वे इस दौड़ में हैं तो उन्होंने कहा कि उनके पास एक भी सांसद नहीं है, वे कैसे दौड़ में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस बार राष्ट्रपति ऎसा होगा जिसकी रीढ़ होगी। वो पीएम मनमोहन सिंह जैसा ना हो औऱ ना ही प्रतिभा पाटिल के जैसे जो नाम के पीएम और प्रेसिडेंट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+