टीआरपी राहुल गांधी की हाई है कांग्रेस की नहीं: उमा भारती

लखनऊ। चुनावी दंगल में पांचवे दौर के लिए चुनावी प्रचार जोरों पर है। और इसी बीच नेताओं की जुबानी जंग भी जारी है। भाजपा की कमान संभाले उमा भारती अपने जोरदार भाषणों और कटाक्षों के लिए जानीं जाती है, जिनके निशाने पर इस समय सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ही रहते है।

आज तक चैनल के एक सवाल के जवाब में उमा भारती ने कहा कि टीआरपी राहुल गांधी की बढ़ी हुई है ना कि कांग्रेस पार्टी की। इसलिए उनके नेता ज्यादा खुश ना हो। कांग्रेस इस चुनाव में बुरी तरह से हारेगी, इसका अंदाजा उसे हो गया है इसलिए उनके युवराज बौखलाये हुए हैं।

आपको बता दें उमा भारती का यह बयान यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान टेलीविजन की खबरों में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और उनके परिवार के छाये रहने के संदर्भ में आया है।

उमा ने कहा कि किसी टीवी चैनल के लिए राहुल गांधी और उनके परिवार वाले हाई टीआरपी हो सकते हैं लेकिन भारतवासियों के लिए राहुल, उनका परिवार और पार्टी कांग्रेस कोई मायने नहीं रखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+