मुसलमानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: बसपा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी हर सभा में मुसलमानों को आरक्षण देने की बात कह रहे हैं लेकिन सच तो यह है कि मुसलमानों की दुर्दशा के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वो केवल कांग्रेस ही है। लेकिन कांग्रेस की आदत है कि अपना ठीकरा दूसरे के सिर फोड़ना इसलिए वो बसपा और दूसरी पार्टियों को कोस रही है।
मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 40 साल तो यहां राज किया था तो क्या कर लिया। वो दिल्ली में बैठकर देश को लूट चुकी है अब यूपी को लूटने की तैयारी में है। राहुल बताये कि वो प्रदेश को विकास का सपना दिखा रहे है लेकिन जरा हमें बताये कि वो कैसे यह पूरा कर लेंगे। क्या उनके पास कोई जादू की छड़ी है जो वो घूमायेंगे और सब ठीक हो जायेगा। वो सिर्फ अपनी बातों से लोगों को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने सर्वसमाज के लोगों से कहा कि मतदान के दिन यदि उन्होंने गलती कर दी तो आने वाले पांच साल में अराजकता, लूटमार और अपमान की जिंदगी के सिवा कुछ नहीं मिलेगा। मायावती ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के विकास हेतु 80 हजार करोड़ का पैकेज मांगा गया था, लेकिन आज तक वह पैकेज नहीं मिल पाया जिससे प्रदेश का सर्वांगीण विकास अपेक्षा के अनुसार नहीं हो पाया।













Click it and Unblock the Notifications