माया के इशारे पर दर्ज हुआ राहुल पर केस: दिग्विजय सिंह
कानपुर। कांग्रेस युवराज राहुल गांधी पर मुकदमा क्या दर्ज हुआ, कांग्रेसियों को मिर्चि तो लगनी ही थी सो लग गयी। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने राहुल पर केस के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का फैसला किया हैं। दिग्गी ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कहने पर ही राहुल पर केस किया गया। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग ने इस मामले में आपत्ति दर्ज नहीं कराई तो उन पर केस करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। यह सब कुछ मायावती के इशारे पर हुआ है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी का सोमवार को कानपुर में रोड शो था, जिसके प्लान में कानपुर प्रशासन ने थोड़ी सी तब्दीली की थी। कांग्रेसियों ने कहा कि एन मौके पर तब्दीली करने का क्या मतलब जबकि दिल्ली से पहले ही प्लान भेजा जा चुका था। इसलिए राहुल का काफिला अपने पहले प्लान के हिसाब से ही आगे बढ़ा, उसने जिला प्रशासन की एक ना सुनी।
इस दौरान प्रस्तावित मार्ग बदले जाने के कारण जिला प्रशासन ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद देर शाम कैंट थाने में राहुल समेत 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। राहुल गांधी की इस हरकत की भाजपा ने कड़ी आलोचना की है उसने कहा कि कानून तोड़ना और दादागिरी करना तो जैसे कांग्रेस की हरकत में शूमार हो गया है। यह क्या देश को सुधारेंगे जो खुद गलत काम करते हैं।













Click it and Unblock the Notifications