कांग्रेस सरकार आई तो बर्बाद हो जायेगा प्रदेश: मायावती

लखनऊ। मुख्यमंत्री मायावती ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि अगर आपकी जरा सी लापरवाही और नासमझी से सपा की सरकार बनी तो प्रदेश में फिर से गुंडा-माफियाराज कायम हो जाएगा। 22 साल से सत्ता की भूखी कांग्रेस सत्ता में आई तो छोटे-छोटे कारोबार भी एफडीआई को सौंपकर दुकानदारों को बर्बाद कर दिया जाएगा। यूपी वालों को रोजी-रोटी की भीख मांगने के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ेगा। भाजपा सत्ता पर काबिज हुई तो गरीबों और मुस्लिमों का जीना दूभर हो जाएगा। बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को मथुरा और हाथरस में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

माया ने कहा कि केंद्र की गलत आर्थिक नीतियों के कारण यूपी का समग्र विकास नहीं हो पाया है। केंद्र ने योजनाएं तो चलाई, लेकिन उनके संचालन के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता नहीं दी। इसके चलते उत्तर प्रदेश पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा। विशेष पैकेज के लिए धन न दिए जाने और यूपी की कैबिनेट से मंजूर हुए प्रदेश को चार प्रांतों में विभक्त करने के प्रस्ताव को नजरंदाज करने पर भी कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्रीय सरकार को लताड़ा। मुस्लिम आरक्षण पर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरा।

कहा, केंद्र सरकार को चाहिए था कि अल्पसंख्यकों के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था करे, ओबीसी कोटे में से आरक्षण न्याय संगत नहीं है। इसे पिछड़ों और मुस्लिमों को लड़ाने की साजिश बताते हुए दोनों वर्गो को सावधान किया। भरोसा दिलाया कि बसपा के सत्ता में आने पर सामान्य वर्ग के गरीबों को आर्थिक आधार पर आरक्षण मुहैया कराया जाएगा। माया ने कहा कि सपा फिर से सत्ता में आई तो प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी और महिलाओं का दिन ढलने के बाद घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। मायावती ने भाजपा पर सामंतशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की सत्ता के दौरान आरक्षण समाप्त करने की साजिश की थी। माया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का धन विदेशी बैंकों में जमा है, इसी कारण वह इस गंभीर मसले पर शांत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+