कलयुगी मां ने एक साल के बेटे को टब में डुबोकर मार डाला

Murder
दिल्ली (ब्यूरो)। भारत में एक कहावत है कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है पर माता कुमाता नहीं हो सकती। पर इस कहावत को अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली भारतीय मूल की एक महिला नेहा पटेल ने झुठला दिया है। उस पर आरोप है कि उसने अपने एक साल के बेटे को टब में डुबो कर मार डाला है। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार एजेंसियों के अनुसार, भारतीय मूल के राशेष पटेल, पत्नी नेहा, 4 साल की बेटी और एक साल के बेटे के साथ फ्लोरिडा में रहते हैं। 32 वर्षीय नेहा बेटे की डिलीवरी के बाद से ही डिप्रेशन में थी। इसी चिड़चिड़पन की वजह से नेहा ने बेटा को अक्सर मारती-पिटती भी थी। पिछले दिनों नेहा का पति अपनी बिटिया को सुबह स्कूल छोड़ने चला गया। उसके बाद वह घर लौटा और नाश्ता करके काम पर चला गया। घर में मां-बेटा अकेले थे। बाद में नेहा ने पुलिस को बताया कि ईशान उसकी तरफ घुटनों के बल चलकर आने लगा तो उसे दूर रखने के लिए पहले उसने थप्पड़ मारे, फिर उसे बाथरूम में आधे भरे बाथटब में पटक कर बाहर चली गई।

करीब 10 मिनट बाद वह लौटी। तब तक ईशान की सांसें उखड़ चुकी थीं। नेहा ने मेडिकल या पुलिस हेल्प बुलाने की बजाय उसके शव को तौलिए में लपेटा और कार लेकर बाहर निकल गई। जबकि वह इन इमर्जेंसी नंबरों को जानती थी और उन्हें बुलाने के लिए उसके पास फोन भी मौजूद था। शाम को उसका पति राशेष जब घर लौटा तो उसने मां-बेटे को गायब पाया। उसने पुलिस को सूचना दी और यह भी बताया कि नेहा डिप्रेशन में चल रही है और कई दिनों से वह दवाई भी नहीं ले रही थी। पर तब तक उसे यह अंदाज नहीं था कि नेहा ईशान का मर्डर भी कर चुकी है।

अगले दिन नेहा घर लौटी और यह बता कर कि उसने बच्चे को मार दिया है, जल्दी से घर से निकल गई। जब तक उसका पति कुछ कर पाता वह भाग गई और फ्लोरिडा के तांपा इंटरनैशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में छुप गई। वहीं से पुलिस ने उसे अरेस्ट किया। उसने बताया कि वह खुदकुशी करना चाहती थी, पर जब भी छत पर जाने कोशिश करती कोई न कोई आ जाता और वह कार में ही दुबक जाती। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन पहले उसका इलाज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+