चुनाव खत्म होते ही बढ़ेगे पेट्रोल के दाम

न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड की कीमत मार्च डिलीवरी के लिए 1.78 डॉलर चढ़कर 105.02 डॉलर प्रति बैरल रही। इसी प्रकार से ब्रेंट नार्थ सी क्रूड की कीमत अप्रैल डिलीवरी के लिए 8 सेंट बढ़कर 120.13 डॉलर दर्ज की गई। सिंगापुर स्थित आईजी मार्केट के शोध प्रमुख जस्टिन हार्पर ने कहा कि यूनान को प्रोत्साहन पैकेज मिलने से यूरोप में खुशी है जिसका असर तेल की कीमत पर पड़ा है।
एशियाई कारोबार में तेल की कीमतों को देखते हुए, भारत में तेल की कीमतों में वृद्धि की आशंका जोर पकड़ रही है। पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने आगाह किया है कि कंपनियों को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है, लेकिन सर पर चुनाव होने के कारण कीमतों की नहीं बढ़ाया जा रहा है। इससे इतना तो साफ है कि चुनाव का बाद एक बार फिर जनता पर महंगाई की गाज गिरने वाली है। आपको इसके लिए अभी से तैयार रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications