कांग्रेसियों ने टीम अन्ना पर की पुरस्कारों की बारिश

सूत्रों ने बताया कि देश में सबसे महंगे पुरस्कार जिंदल पुरस्कार टीम अन्ना को दिए जाएंगे। अन्ना हजारे को जहां ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके काम के लिए 25 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा, वहीं उनके सहयोगी जस्टिस संतोष हेगड़े को उनके अब तक के सामाजिक कार्य के लिए एक करोड़ का पुरस्कार दिया जायेगा। उनके दूसरे सहयोगी मनीष सिसोदिया को भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने के लिए दस लाख रुपये के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। टीम अन्ना के तीनों सदस्य पुरस्कार की रकम विभिन्न ट्रस्ट और जनहित कार्यो को दान कर देंगे।
सीताराम जिंदल फाउंडेशन की ओर से पहली बार शुरू हो रहे इन पुरस्कारों के तहत हर साल विभिन्न श्रेणियों में लगभग आठ करोड़ रुपये के पुरस्कार दिए जाने हैं। अन्ना और उनके सबसे करीबी सहयोगी अरविंद केजरीवाल को भी एक-एक करोड़ रुपये के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन इन दोनों ने जन लोकपाल आंदोलन के लिए कोई पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया। हालांकि महाराष्ट्र के अपने गांव रालेगण सिद्धि में किए ग्रामीण विकास के अपने काम के लिए अलग श्रेणी में पुरस्कार से अन्ना ने इंकार नहीं किया। इसी तरह इंडिया अगेंस्टर करप्शन की कोर कमेटी के सदस्य संतोष हेगड़े और मनीष सिसोदिया को भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके अब तक के काम के लिए 25 और दस लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications