टीचर की सजा के सदमे से बच्चे की मौत

घरोंदा उपसंभाग में कामेला के राजकुल सीनियर स्कूल में केजी क्लास के स्टूडेंट पंकज को 27 दिसंबर को उसके टीचर ने होमवर्क पूरा न करने पर कथित तौर पर टॉइलेट में कई घंटो तक बंद करके रखा था। ऐसा बताया जाता है कि टीचर के ऐसे अमानवीय व्यवहार से स्टेडेंट कई दिन सदमें में रहा, लंबे समय तक वह बीमार रहा। जिसके कारण 19 फरवरी को उसकी मौत हो गयी।
उसके पिता जयवीर सिंह और मां रीना ने बच्चे की मौत का जिम्मेदार सीधे तौर पर स्कूल प्रशासन की जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि टॉयलेट
टायलेट में बंद करने के बाद टीचर दरवाजा खोलना भूल गया। छुट्टी होने के बाद पंकज के बड़ा भाई सागर ने बस ड़ाइवर से कहा कि उसका भाई अभी तक नहीं आया है। उसके बाद पंकज की खोज शुरू हुई और बाद में जाकर उसका पता चला।
उसका इलाज कई जगह (लगभग 55 दिनों) तक चला लेकिन उसकी हालत में जरा भी सुधार होता नजर नहीं आ रहा था। वहीं दूसरी तरफ स्कूल मैनेजर ने कहा है कि पंकज किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त था, जो उसकी मौत का कारण बनी। पंकज के पैरंट्स ने उसे कोई भी बीमारी होने से इंकार किया है। प्रशासन जांच करने में लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications