कोई कुछ भी कहे मैं तो दलित के घर खाऊंगा: राहुल

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने एक बार फिर विपक्षियों के विरोधों का जवाब अपने अन्दाज में दिया। राहुल गांधी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के गांव गरीब को समझना चाहते हैं इसलिये उनके घर में रूकते हैं लेकिन लोग इस पर हंसते हैं। गांधी ने गांव को समझे बिना उत्तर प्रदेश की समस्या को समझना मुश्किल है। उन्होंने कहा, "मैं किसी की भी परवाह नहीं करता, लोग चाहे जितनी भी आलोचना करें, मैं अपना काम करता रहूंगा, दलितों के घर रुकूंगा भी और खाऊंगा भी।"

गांधी ने कहा कि यदि सपा, बसपा और भाजपा के नेताओं ने राज्य की जनता की समस्याओं के बारे में जरा भी सोचा होता तो वह गांव में जाते और गरीब किसानों से मिलते। उन्होंने राज्य के लोगों से विकास के लिये पांच साल का समय मांगा और जनता से इसी समय में राज्य की तस्वीर बदलने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बदलाव चाहती है और विकास के लिये यह जरूरी है। बिना सत्ता बदले विकास नहीं हो सकता।

कहा कि वह वायदा करते हैं कि पांच साल में राज्य की तस्वीर बदल जायेगी और किसी की मदद की जरूरत नहीं होगी। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि राज्य बाईस साल पहले कांग्रेस के शासन में जिस स्थान पर था उससे काफी पीछे चला गया। सपा, भाजपा और बसपा की सरकारों ने कभी भी राज्य के विकास पर ध्यान नहीं दिया। इन दलों की सरकारें इन सब चीजों के बारे में नहीं सोंचती। सरकार यह जानना ही नहीं चाहती कि जनता की समस्या क्या है। राज्य की जनता को ऐसी सरकार को बदलना होगा।

गांधी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने जनता से रोजगार का वायदा किया था जिसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से पूरा किया। गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बुंदेलखंड का पिछड़ापन दूर करने के लिये कुआं खुदवाने के लिये राशि भेजी। न कुआं खुदा और न। खेतों में सिंचाई के लिये पानी मिला।

किसानों के लिये ट्रैक्टर भेजे गये जिसे मंत्री के बेटे उठा ले गये। गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार पर राज्य के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप गलत है। केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार की हमेशा मदद की और भरपूर राशि भेजी लेकिन सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि सोच बदलने से ही बदलाव आयेगा और कांग्रेस की सरकार ही प्रदेश को बदलने में सक्षम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+