कांग्रेस सरकार बनते ही महंगाई ने दस्तक दे दी थी: सुषमा
उत्तर प्रदेश में सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय के नाम से सरकार बनाने वाली मायावती को जिस तरह जनता ने विश्वास कर मुख्यमंत्री बनाया था उन्होनें प्रदेश की जनता का अनादर कर सवजन हिताय का काम किया है। उन्होनें कहा समाजवादी पार्टी को अपना नाम बदलकर परिवार वादी पार्टी रख लेना चाहिए। भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा के समर्थन में वोट मांगने आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशयारी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नोएडा में मौजूद सभी उत्तरांचलवासियों से अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को विकास की सबसे ज्यादा आवश्यकता है।
उत्तराखंड की तर्ज पर उत्तर प्रदेश का विकास हो सके इसके लिए भाजपा ही विकल्प है। उन्होनें भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मेजर बी सी खंडुरी ने कहा कि केन्द्र में तो अन्ना हजारे का विधेयक कांग्रेस सरकार ही पास कर सकती है लेकिन उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस तरह का कानून लागू कर मिशाल कायम की है। नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने डॉ महेश शर्मा का राज उजागर करते हुए कहा कि डॉ महेश ने राजनीति में आने से इंकार कर दिया था।
लेकिन उन्हें राजनीति में आने के लिए मैने ही प्रेरित किया था। उन शब्दों का जिक्र करते हुए कहा कि र्दुगंध आने वाले मकान से मुंह पर रूमाल लगा कर निकल जाना और उसे खत्म न करना जिस तरह गलत होता है उसी तरह अच्छे लोग राजनीति मं नहीं आएंगे तो गंदे तो आ ही जाएंगें। राजनीति को लोगों ने धंधा बना लिया है।
उन्हानें कहा कि डॉ महेश शर्मा से हिसाब मांगने पांच साल बाद आएंगी।पहले कांग्रेस और बसपा अपने पांच साल का हिसाब दे। सुषमा कांग्रेस,सपा और बसपा पर मंहगाई और भ्रष्टाचार तथा परिवार वाद पर जमकर बरसी। उन्हानें कहा कि ये तीनों पार्टी एक ही थाली के चट्टे बट्टे है। केन्द्र में समर्थन देकर बैठे हैं और प्रदेश में जनता को गुमराह कर एक दुसरे को गाली देते हुए मिलेंगें। उन्होनें प्रदेश की जनता से उन्हें सबक सिखाने की अपील कर डॉ महेश शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की है।













Click it and Unblock the Notifications