भारत ने ईरान से तेल लेकर मारा यूएस को तमाचा

america india
वाशिंगटन। अमेरिका ईरान के खिलाफ दूसरे देशों में नफरत के बीज बो रहा है, जिसके लिए उसने दबाव तक बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए वह भारत पर भी दबाव बनाना चाह रहा है। उसके इस बयान से ऐसा साफ नजर आ रहा है, अमेरिका ने कहा था कि भारत ईरान से तेल आयात करके अमेरिका के मुंह पर थप्‍पड़ मार रहा है।

अमेरिका के पूर्व राजनयिक निकालस बर्न्‍स ने कहा कि हम भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंध देखना चाहते है लेकिन भारत के इस कदम से हमको करारा झटका लगा है। ओबामा प्रशासन की ओर से भारत के साथ परमाणु करार के दौरान हमने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत के इस कदम ने हमको झाटका दिया।

हम ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उसे विश्‍व समुदाय से अलग-थलग करना चाहते थे लेकिन भारत ने ईरान का समर्थन करके उसका हौसला बढ़ा रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह पिछले तीन राष्‍ट्रपतियों के लिए भी दुखद है जिन्‍होनें भारत के साथ करीबी संबंध स्‍थापित करने की कोशीश की। भारत ने ऐसा कदम उठाकर हमारे नेतृत्‍व क्षमता पर सवाल खड़े कर दिया है।

भारत अपनी कुल जरूरत का 12 प्रतिशत तेल ईरान से लेता है, भारत ने तेल आयात घटाने से अमेरिका को साफ-साफ इंकार कर दिया था। जिसके बाद निकोलस बर्न्‍स ने कहा था कि भारत ने ईरान का साथ देकर अमेरिका के मुंह पर करारा थप्‍पड़ मारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+