किंगफिशर हो गयी ठन-ठन गोपाल

रविवार को बड़े शहरों से उड़ने वाली 80 उड़ाने रद्द हुई जिससे सैंकड़ो यात्रियों को परेशानी हुई। नागर विमानन मंत्री अजित सिंह ने कहा कि सरकार विमानन कंपनी को राहत पैकेज नहीं देगी। सरकार इसके लिए बैंक या निजी उद्योग से कुछ नहीं कहेगी। सिंह ने अभी हांल ही में सरकार ने उनेक बैंक खाते भी जब्त कर दिये है।
सिंह ने कहा कि हमारी चिंता यात्रिंयों की सुरक्षा है, और हम इसपर कोई भी समझौता नहीं कर सकते, अब देखते है कि उनकी तरफ से क्या जवाब आता ह। डीजीसीए पूरे मामलें की जांच मे लगी हुई है। किंगफिशर इस समय वित्तीय संकट से जूझ रही है कोलकाता में कर्मचारी हड़ताल पर चले गये क्योकि कंपनी उन्हें वेतन नहीं दे रही है। इसी कारण से उड़ाने रद्द कर दी।
किंगफिशर बैंकों के साथ बातचीत कर अपनी कारोबारी योजना पेश करने में लगी हुई है। मंत्री ने कहा कि किंगफिशर की कारोबारी योजना इस लिहाज से व्यावहारिक हो सकती है लेकिन यह बैंकों को तय करना है कि कितना धन दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications