हरियाणा: जींद में युवक की गोली मारकर हत्या

मृतक युवक हत्या के मामले में वाछित बताया जा रहा है और हत्या के पीछे गैंगवार की आशका जताई जा रही है। खरकरामजी गांव के पास निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर शनिवार शाम दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने एक युवक पर फायरिग कर दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुच गए और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक युवक की पहचान जेब से मिले कागजातों के आधार पर सोनीपत के जागसी निवासी ताराचंद के बेटे कपिल के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि गोलिया चलने की आवाज सुनकर निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर पहुचे तो युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था। हमलावर मोटरसाइकिल सवार युवक काफी दूर निकल चुके थे।
कपिल को बाजू, छाती में तीन गोलिया मारी गई है। पुलिस के अनुसार मृतक कपिल हत्या के तीन मामलों में वाछित था। आशका जताई जा रही है कि गैंगवार के कारण कपिल की हत्या हुई है। कपिल किसके पास पहुचा था और उसके हत्या करने वाले युवक कौन थे। यह पुलिस जाच के बाद ही सामने आ पाएगा। जाच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हत्यारे कौन थे इसका खुलासा जाच के बाद ही सामने आ पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications