वोट के बाद पडेगी महंगाई की जबरदस्त चोट

यूपी चारों तरफ सबसे बड़े पर्व (विधानसभा चुनाव) का असर चारो तरफ देखने को मिल रहा है। हर कोई वोट देने और मांगने में माहिर है मगर सभी यह भूल चुके हैं कि वोट के बाद कितना बड़ा चोट पड़ने वाला है। जी हां आपको बताते हैं कि चुनाव खत्म होते ही तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने वाली है। खैर यह बढ़ोत्तरी अबतक हो चुकी होती मगर चुनाव के नुकसान से बचने के लिये बढ़ोत्तरी को होल्ड पर रखा गया है।
गौरतलब है कि इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमत बढ़ने के बाद भारत में भी तेल की कीमत बढ़ाने का प्रेशर पड़ने लगा है। ऐसे में तेल का दाम बढ़ना तय है, बस इंतजार है तो सिर्फ और सिर्फ यूपी विधानसभा चुनाव समाप्त होने का। ऐसा भी हो सकता है कि एक तरफ 3 मार्च को यूपी चुनाव के आखिरी चरण का मतदान समाप्त हो और इलेक्शन कमीशन की ब्रीफिंग से पहले तेल के दामों का एलान किया जा रहा हो।
तीन से पांच रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम
सूत्रों की मानें तो यूपी चुनाव के बाद तेल की कीमतों में तीन से पांच रुपये की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इंटरनेशनल बाजार में तेल की कीमत बढ़ी है जिसके अनुसार जनवरी में ही तेल की कीमत में बढ़ोत्तरी हो जानी चाहिए थी। लेकिन यूपी चुनाव में इसका असर ना पड़े इस लिये इसे होल्ड पर डाला गया है। केंद्र सरकार के मिनिस्टर्स दलील देते हैं कि तेल की कीमतों से सरकार का कोई वास्ता नहीं हैं क्योंकि सरकार का होल्ड अब समाप्त हो चुका है।
भारत में सबसे महंगा तेल
पेट्रोल की कीमत भारत में सबसे ज्यादा है। अगर पड़ोसी देशों में तेल की कीमतों पर नजर डालें तो सबसे महंगा तेल भारत में ही है। आकंडों पर गौर करें तो पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की कीमत भारत से कहीं कम है। पाकिस्तान में 41.81 रुपये प्रति लीटर, श्रीलंका में 50.30 रुपये प्रति लीटर, बांग्लादेश में 44.80 रुपये और नेपाल में 63.23 रुपये प्रति लीटर है।
आठ साल में दोगुनी हुई कीमत
मार्च 2004 में पेट्रोल की कीमत में 33 रुपये 71 पैसे थी। आज यह दोगुने से ज्यादा हो चुकी है। वहीं 2004 में डीजल 21 रुपये 74 पैसे प्रति लीटर था अब लगभग 42 रुपये है। केरोसिन ऑयल की कीमत मार्च 2004 में नौ रुपये थी जो आज 15 रुपये है। वहीं 2004 में गैस सिलेंडर की कीमत 241 रुपये थी जो अब 400 रुपये हो चुकी है। पिछले दो सालों में 22 रुपये का इजाफा हो चुका है। 2010 और 2011 की बात करें तो पेट्रोल की कीमत में 15 बार बदलाव हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications