अजीत सिंह की रैली में नचाईं गईं नाबालिग लड़कियां
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ में मोहिद्दीनपुर में हुई आरएलडी की महारैली में घंटो तक फूहड़ डांस होता रहा, कभी कोई नाबालिग लड़की स्टेज पर डांस करती तो कभी कोई फुहाड़ डांस करती। महिलाएं भी इस रैली में शामिल होने के लिए आई थी लेकिन इसे अशोभनीय डांस को देखकर वो यहां से चली गईं। ये रैली मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से रालोद- कांग्रेस प्रत्याशी मंजूर सैफी की थी।
दरअसल इस महारैली में आरएलडी के मुखिया और उड्डयन मंत्री चौधरी अजीत सिंह को आना था। उनका आने का समय 12 बजे रखा गया था, लेकिन वो जब तीन बजे तक भी नहीं आए तो जनता वहां से जाने लगी। पहले तो सबकुछ ठीकठाक चलता रहा लेकिन जब भीड़ नहीं रुकी तो यहां फूहड़ डांस शुरू कर दिया गया। एक वो भी ज़माना था जब छोटे चौधरी अजीत सिंह को सुनने के लिए लोग तपती धुप में भी घंटो बेठे रहते थे, अब कांग्रेस से गठबंधन भी हो गया, लेकिन छोटे चौधरी का जादू लोगो के पर असर नहीं दिखा रहा है, अजीत सिंह को भीड़ को रोकने के लिए इस फूहड़ डांस का सहारा लेना पड़ रहा है।













Click it and Unblock the Notifications