पाक: अमेरिकी ड्रोन हमले में 14 आतंकी ढेर

अमेरिका अपने इस अभियान में मानवरहित जासूसी विमानों की मदद से पाक आतंकियों को मारने का काम कर रहा है। एक सप्ताह पहले पाकिस्तान के अलकायदा का शीर्ष नेता मंसूर भी इसी अभियान के द्वारा मारा गया था। इससे पहले मंसूर जम्मू कश्मीर में काफी सक्रिय आतंकवादी के तौर पर काम कर चुका है।
अमेरिकी मानवरहित ड्रोन विमान ने उत्तरी वजीरिस्तान के कबाइली इलाके में दो मिसाइली हमले किये जिसमें 14 संदिग्ध आतंकवादी मारे गये। पहला हमला मिरानशाह से 12 किमी दूर स्पलगाई इलाके में किया गया जिसमें 6 आतंकवादी मारे गये जबकि सात अन्य जख्मी हो गये। और दूसरा हमला मीर अली कस्बे के पास एक ट्रक को लक्ष्य बनाकर किया गया जिसमें 8 आतंकवादी मारे गये।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि अमेरिकी ड्रोन हमले ने एक घर में दो मिसाइलें दागी जिससे मकान पूरी तरह बर्बाद हो गया। ये दोनो हमले कुल मिलाकर आठ घंटे के भीतर हुआ। गौरतलब है कि इससे पहले नौ फरवरी को स्पलगाई इलाके में हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम 10 संदिग्ध आतंकियों की मौत हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications