झोलाछाप ने फैलाया हेपेटाइटिस!
फतेहाबाद। रतिया व उसके आसपास के इलाके में फैले हेपेटाइटिस सी की बीमारी को फैलाने में दंत चिकित्सकों की भूमिका होने पर संदेह जताया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने बिना डिग्री तथा फर्जी डिग्री के सहारे क्लीनिक चला रहे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बनाया है। इसके लिए विभा ने एक टीम गठित की गई है।
रतिया क्षेत्र में इन दिनों हेपेटाइटिस सी की बीमारी अधिक फैल रही है। पीजीआई से सर्वे के लिए आई टीम ने इस बीमारी का एक कारण दंत चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान लापरवाही बरतने का कारण भी माना है।
स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों का मानना है कि क्षेत्र में दंत चिकित्सकों की अनेक दुकानें हैं। उन्होंने अंदेशा जताया है कि बिना डिग्री धारक डॉक्टर जो अज्ञानता के अभाव में बिना पानी में उबाले औजार एक मरीज से दूसरे मरीज पर प्रयोग करते हैं। इसकी वजह से भी इस रोग के बढऩे की संभावना बढ़ जाती है। क्षेत्र में हेपेटाइटिस की की बीमारी उजागर होने के बाद व मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग हेपेटाइटिस बीमारी की रोकथाम के लिए सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के 27 डाक्टरों की टीम आई हुई है।













Click it and Unblock the Notifications