शिष्टाचार भूल गये हैं राहुल गांधी: मुलायम सिंह यादव
लखनऊ। यूपी के चुनावी समर में नेताओं की बयानबाजी जारी है। जहां हमीरपुर में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि वो प्रदेश में भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस का समर्थन कर सकते हैं।
इस बात से लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि अब तो प्रदेश में सपा औऱ कांग्रेस की मिली-जुली सरकार बनेगी। लेकिन इस बयान के थोड़ी देर बाद ही कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने लखनऊ के मंच पर सभी पार्टियों के वादों की लिस्ट क्या फाड़ी, मुलायम लाल हो गये और कहा कि कांग्रेस के युवराज जो प्रदेश और देश को संभालने की बात करते हैं उन्हें पहले शिष्टाचार सीखना चाहिए। यह कोई तरीका नहीं है विरोध और एतराज जताने का।
आपको बता दें कई ओपनियन पोल दावा कर चुके हैं कि सूबे में कांग्रेस और सपा एक हो जायेगे। लेकिन जहां सपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर जवाबी जंग जारी किये हुए हैं उससे तो लगता नहीं क्या होगा लेकिन यह राजनीति का मंच है, यहां रातों-रात सत्ता पलट जाती है। इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।













Click it and Unblock the Notifications