बेनी प्रसाद ने दी चुनाव आयोग को चुनौती

वर्मा ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और सलमान खुर्शीद की मौजूदगी में फर्रुखाबाद के कायमगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग चाहे तो मुझे नोटिस दे दे लेकिन मुसलमानों का आरक्षण बढ़ाया जाएगा। उन्होनें कहा कि खुर्शीद मुसलमानों की हक की लड़ाई बहुत इमानदारी से लड़ रहे है
बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अपनी दम पर सरकार बनाएगी। कांग्रेस , एसपी और बीएसपी को न समर्थन देगी और न लेगी। उन्होंने मुलायम पर वार करतु हुए कहा कि मुलायम कौन का समाजवाद लेकर आए है। पुलिसभर्ती में इतने बड़े स्तर का घोटाला मुलायम के राज में हुआ। कांग्रेस ने 60 हजार करोड़ रुपये किसानों का कर्ज माफ कर दिया। उन्होंने जनता को सावधान कर इस चुनाव में कांग्रेस का साथ देने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications