जब बच्चों के नाम बाल्टी, मोबाइल और कंप्यूटर हो..
सोचिये जरा अगर आपके बच्चे का नाम मोबाइल, कंप्यूटर, रेडियो वगैरह हो तो आपको कैसा लगेगा। या तो आप बहुत जोरों से हंसेंगे या फिर हम पर बहुत तेज गुस्सायेंगे कि हमने आपके बच्चे का मजाक उड़ाया।
लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां लोग अपने बच्चों के नाम मोबाइल, रेडियो, कम्प्यूटर जैसे घरेलू उपकरणों के नाम पर रखते हैं।
पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत में लोग अपने बच्चों का नाम ऐसे ही रखते हैं।
एक समाचार पत्र के मुताबिक कलास वैली में रहने वाले लोग अपने बच्चों का नामकरण घरेलू उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं के नामों पर रख रहे हैं।उन्हें ऐसे नाम अच्छे लगते हैं। इन लोगों ने तो बच्चों का नाम पेप्सी तक रख दिया है। कुछ के तो नाम बाल्टी, कलछी वगैरह भी है।













Click it and Unblock the Notifications