मेक्सिको: कक्षा में ग्रेनेड लेकर पहुंची 9 वर्षीय छात्रा

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सूचना देने के बाद सेना के जवान, दमकलकर्मी और आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय कर्मी ओटिलिओ मोंटानो स्कूल में पहुंच गए। स्कूल प्रशासन ने ग्रेनेड अधिकारियों के हवाले कर दिया। स्कूल के कर्मचारियों ने बताया कि कक्षा 4 की एक छात्रा के पास बम है इसकी सूचना उस छात्रा के दोस्तों ने दिया है।
स्कूल प्रशासन ने बताया कि ग्रेनेड में फ्यूज लगा हुआ था और वह लड़की के बस्ते में मिला। जांचकर्ता यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि लड़की के पास सेना का यह हथियार कहां से आया। प्रसाशन जांच में जुट गया है। एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन प्रशासन की सूझ-बूझ से इसको टाला जा सका।












Click it and Unblock the Notifications