जेल में लगी आग, 350 कैदियों की मौत

प्रशासन द्वारा बचाये गये लोगो ने बताया कि बुधवार को आग लगने के कारण उठे धुएं और लपटों की वजह से कैदियों का दम घुटने लगा और वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। खुंखार कैदियों की बेड़ियां सलाखों से जकड़ी होने के कारण वाह भाग नहीं पाये और झुलसकर मर गये। जेल में लगी यह आग इस इस दशक की सर्वाधिक भीषण घटनाओं में से एक है।
अपनी जान बचाने के लिए कुछ कैदीयों को जहां भी पानी मिला वहीं कूद गये, और खुद हो बचाने में सफल भी हो गये, और कुछ कैदी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। इस भयावह हादसे ने 350 से अधिक कैदियों की मौत हुई है।
आग बुधवार को (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार) चार बज कर 50 मिनट के आसपास लगी और इस पर काबू पाने में तीन घटे से भी अधिक समय लगा। अधिकारियों के अनुसार आग लगाने का कारण अभी स्पस्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि आग लगाने का कारण शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। या ऐसा भी हो सकता है कि कुछ कैदियों ने जानबूझकर आग लगायी हो।












Click it and Unblock the Notifications