एनडी तिवारी को कांग्रेस ने मनाया, करेंगे यूपी में प्रचार

दिल्ली (ब्यूरो)। भतीजे को टिकट न मिलने से नाराज चल रहे एन डी तिवारी को कांग्रेस ने मना लिया है। वह यूपी में पार्टी का प्रचार करने पर राजी हो गए हैं। हालांकि उम्र उनके आड़े आएगी। वैसे कांग्रेस ने भी एनडी से दूरी बना ली थी, लेकिन वक्त का तकाजा है कि कांग्रेस को वो अचानक उपयोगी लगने लगे, सो उनको मनाने में पार्टी जुट गई। वह मान भी गए।

उम्र भले ही शरीर पर हावी हो गई हो मगर कांग्रेस में एनडी तिवारी युग अभी खत्म नहीं हुआ है। पार्टी में कायम उनके सियासी रुतबे का ही असर है कि उत्तराखंड के बाद एनडी तिवारी उत्तर प्रदेश चुनाव में भी अब कांग्रेस के लिए ताल ठोकने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों ने पार्टी के प्रचार प्रबंधकों से तिवारी को अपने चुनाव क्षेत्र में प्रचार के लिए भेजने की गुजारिश की है। इन गुजारिशों के मद्देनजर एनडी तिवारी 16 फरवरी से लखनऊ पश्चिम से पार्टी के लिए चुनाव प्रचार की शुरूआत करने जा रहे हैं।

आंध्र प्रदेश राजभवन के विवादास्पद प्रकरण के बाद माना जाने लगा था कि कांग्रेस में तिवारी युग पर विराम लग गया है। लेकिन उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उनके दबदबे को कांग्रेस आलाकमान नजरअंदाज नहीं कर सका। उन्होंने उत्तराखंड में न सिर्फ कई कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया बल्कि वह अपने कई समर्थकों को टिकट दिलवाने में भी कामयाब रहे। अब उत्तर प्रदेश में भी पार्टी ने अपने परंपरागत ब्राह्मण वोटों को दुबारा पाले में लाने के लिए रणनीतिक तौर पर कुछ सीटों पर प्रचार के लिए भेजने की रणनीति बनाई है। ताकि अल्पसंख्यक आरक्षण और बाटला कांड पर गरमाई सियासत में वोटों के ध्रुवीकरण को रोका जा सके। इसी लिए एनडी तिवारी 16 फरवरी से लखनऊ पश्चिम के राजाजीपुरम से कांग्रेस का चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। वह कांग्रेस उम्मीदवार श्याम किशोर शुक्ला के लिए प्रचार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+