प्रतापगढ़ में माया ने किया कांग्रेस पर हमला
प्रतापगढ़। यूपी की राजनीति के राजकुमार रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के गढ़ प्रतापगढ़ में मायावती ने जनसभा को संबोधित किया। मायावती इस जनसभा में भी केंद्र सरकार पर हमलावर रहीं। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए मायावती ने कहा कि बीएसपी ने केवल साफ सुथरे नेताओं को टिकट दिया हहै। मायावती ने कहा कि जिन नेताओं ने व्यक्ति फायदों के लिये पार्टी को कंलकित करने की कोशिश की है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।
माया ने कहा कि वह जिस पार्टी को छोड़कर हमारी पार्टी में आये थे वह फिर उसी पार्टी में चले गये हैं। आपको बताते वलें कि मायावती हर जनसभा में एक बात कहती है कि दागी प्रत्याशी और नेता अपनी असल जगह पहुंच चुके हैं। कांग्रेस पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में ही सूबे में बेरोजगारी बढ़ी है।
मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा यूपी के विकास में बाधा डाला है। माया ने कहा कि विकास के नाम पर जब भी केंद्र से पैसा मांगा गया केंद्र ने मना कर दिया। माया ने कहा कि यूपी का विकास राज्य कोष से हुआ है ना कि केंद्र के फंड से।













Click it and Unblock the Notifications