नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुई लोकतंत्र की जीत
चंदौली। यूपी के सबसे संवेदनशील जनपद चंदौली में आखिरकार नक्सलवाद ने घुटने टेक दिये। सूबे के नक्सल प्रभावित क्षेत्र चकिया में शाम चार बजे तक 61 फीसदी मतदान हुआ। खबर लिखे जाने तक कुछ लोग अभी भी वोट दे रहे हैं। दरअसल हुआ यह कि चंदौली में शाम चार बजे तक मतदान होना था। मगर चार बजे से पहले ही सैकेड़ों की संख्या में लोग मतदान केंद्र पर बने बैरक के अंदर आ गये। इसके बाद मतदान बंद कर दिया गया मगर जितने लोग अंदर मौजूद थे वह अब भी मतदान कर रहे हैं।
जानकारों की मानें तो चंदौली के चकिया इलाके में 61 फीसदी वोट निश्चित तौर पर लोकतंत्र की बड़ी जीत है। वोट के इस आंकड़े ने यह साबित कर दिया है कि लोगों के अंदर अब बदलाव की भावना जाग चुकी है। लोग नक्सलवाद के सामने घुटने टेकने बंद कर दिये हैं। उल्लेखनीय है कि आज तीसरे चरण के चुनाव में पूरे प्रदेश को किले के रूप में तब्दील कर दिया गया था।
नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। जबतक चुनाव चला सेना के दो हेलीकॉप्टर चंदौली के सिर पर मंडराते रहे। इतना ही नहीं नदिया बेल्ट होने के कारण पानी में भी सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया था। चुनाव आयोग की तरफ से प्राप्त आंकडों की मानें तो चंदौली में वर्ष 2002 में 42.30 फीसदी और वर्ष 2007 में 47.2 फीसदी मतदान हुई थी। चुनाव आयोग की मानें तो वर्ष 2012 में यह आंकड़ा 61 फीसदी है।













Click it and Unblock the Notifications